पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरक्षी मध्य विद्यालय में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 25 मूक बधिर छात्राओं को न केवल स्वरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उनके मानसिक विकास के लिए मिथिला पेंटिंग की चित्रकारी भी सिखाई जा रही है। महिला सशक्तिकरण को साकार करने की दिशा में बिहार शिक्षा परियोजना पूर्णिया द्वारा की गई प्रेरणादायक पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्णिया जिला के मूक-बधिर बच्चियों को शिक्षा के साथ आत्म निर्भर बनाना है। इसके निमित्त पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिथिला पेंटिंग के माध्यम से मूक बधिर बच्चियों को बेडसीट एवं टेबल क्लॉथ पर चित्रकारी सिखाई जा रही है। इससे उसमें रचनात्मकता के साथ स्वरोजगार की भावना विकसित हो रही है। सर्व शिक्षा अभियान पूर्णिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.