सिमडेगा, फरवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को एक गंभीर आपराधिक मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को कैद की सजा सुनाई है। इस संबंध में रेंगारिह थाना में कांड संख्या 06/23 के तहत मामला दर्ज है। घटना के बाद पीड़ित किशोारी के परिजन ने संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने आरोपी अमृत मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया कि तीन जून 2023 को मुक बधिर नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया था। अदालत ने पोक्सो एक्ट की धारा 04 एवं 06 के तहत आरोपी को 20 वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। साथ ही जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का निर्देश दिया गया है। सुन...