कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले एक मूक बधिर किशोर ने बुधवार रात घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ से फांसी लगा जान दे दी। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के घुघुआ गांव के रहने वाले ब्रजकिशोर काफी समय से अपने ननिहाल गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन गांव में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार रात में उनके सोलह साल के मूक बधिर पुत्र आदित्य उर्फ गोरे ने किसी बात से नाराज होकर घर के पीछे खड़े नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। सुबह उसका शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां रीता देवी बदहवास हो गईं, जबकि भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.