रामपुर, अगस्त 7 -- दलित बालिका से दुष्कर्म के मामले में अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में पत्रावली सात अगस्त वास्ते को निर्णय लगाई गई है। यानी, आज गुरुवार को इस चर्चित केस में फैसला आ सकता है। मालूम हो कि 16 अप्रैल को सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित बालिका गायब हो गई। परिजनों ने गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से उसके गुम होने का अनाउसमेंट भी करवाया। देर रात जब नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। अगले ही दिन सुबह बालिका खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने बरामद होने के बाद उसका मेडिकल कराया और उपचार के लिए भेज दिया। साथ ही घेराबंदी करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही विवेचना करते हुए आरोपी दान सिंह के खिलाफ चार्जशीट कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.