प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज,संवाददाता। बधिर कल्याण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मूकबधिर दिवस पर सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन से पत्थर गिरजाघर धरना स्थल तक रैली निकाली गई। मूकबधिरों ने हाउस टैक्स, वाटर टैक्स एवं विद्युत बिल में छूट दिए जाने की मांग की। रैली का नेतृत्व अपर शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर पांडेय ने किया। रैली में रघुवीर मिश्रा,वैष्णवी सिंह ,जयप्रकाश पांडे ,अरुण कुमार ,तरुण कुमार ,प्रतीक श्रीवास्तव ,शुभम सरोज ,निशी श्रीवास्तव, साधना तिवारी, नीलम मिश्रा, धनंजय कुमार , प्रतीक उपाध्याय, शोभना सिंह, कार्तिक व्यास, रजनीश कुमार यादव, विजय सिंह ,मनोज कुमार त्रिपाठी,लता गुप्ता,अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...