महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। मूक बधित युवती को बिस्किट खिलाने का लालच देकर दबंग घर ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी जन्म से मानसिक विक्षिप्त है। पड़ोसी उसे बिस्किट और नमकीन खिलाने का लालच देकर अपने घर ले जाता है। 5 फरवरी को पड़ोसी बेटी को बिस्किट खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया जब बेटी काफी देर तक न दिखी तो उसकी खोजबीन की। बाद में हरिदास कुशवाहा के घर जाकर देखा तो दबंग उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर दबंग गाली गलौच कर जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित हरीदास कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हि...