वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। चौकाघाट स्थित सिद्ध पीठ अति प्राचीन श्रीमूंछ वाले हनुमान मंदिर परिसर में अष्टभुजा देवी का नूतन विग्रह प्रतिष्ठित किया जाएगा। विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आठ से 16 फरवरी तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विविध अनुष्ठान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपादित किए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन भजन कीर्तन और भक्तों के लिए अखंड भंडारा भी होगा। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होंगे। श्रीमहंत प्रेम गिरि सेवा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक होगा। उसी दिन हवन अनुष्ठान की पूर्णाहुति भी होगी। अनुष्ठान में काशीवासियों को पुण्यलाभ की कामना से आमंत्रित भी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.