अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, संवाददाता। नए साल पर महावीर गंज स्थित प्रसिद्ध मूंछों वाले हनुमानजी मंदिर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बजरंग बली व प्रभु श्रीराम का दिव्य श्रृंगार किया गया। जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रृंगार के बाद हनुमानजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण जय श्रीराम और वीर बजरंग बली के जयघोषों से गूंज उठा। भव्य महाआरती संपन्न कराई गई। छप्पन भोग के दर्शन कर भक्तों ने मूंछों वाले हनुमानजी महाराज से अपने परिवार, समाज, नगर और संपूर्ण विश्व के कल्याण की मंगल कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव रतन अग्रवाल, विशाल भगत, धुर्वेश चंद्र वार्ष्णेय, अमित किराना, विष्णु ठाकुर, नवल किशोर, गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...