सुपौल, मई 13 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में गर्मा फसल के रूप में मूंग की खेती में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो-तीन वर्षो में किसान लोग मूंग की खेती के प्रति जागरूक हुए हैं। कृषि विभाग के द्वारा भी मूंग की खेती को लेकर किसानों को जागरूक किया गया है। अनुदानित दर पर अच्छे बीज, कीटनाशक आदि उपलब्ध कराए गए हैं। मूंग की खेती से किसानों को कई लाभ मिल रहा है। किसान सकल यादव ने बताया कि आमतौर पर गर्मी के सीजन में खेत परती रह जाता था। इस महीने में किसानों को कोई आमदनी नहीं होती थी। मूंग की खेती गर्मी के मौसम में आसानी से किया जा रहा है। इसके लिए सिंचाई की भी कम आवश्यकता होती है। दूसरे मूंग की खेती से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। फसल तोड़ने के बाद कुछ लोग इसका प्रयोग चारा रूप में भी करते हैं। कुछ लोग इसे वर्षा होने पर खेत में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.