औरैया, दिसम्बर 24 -- औरैया, संवाददाता। तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जायद सीजन के लिए मूंगफली का नि:शुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जा रहा है। उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य सहायतित नि:शुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत जायद मूंगफली फसल का 20 किलोग्राम बीज मिनीकिट किसानों को नि:शुल्क दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि यदि आवेदन की संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.