गया, मार्च 11 -- प्रखंड के मुड़ेरा गांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में मंगलवार से स्वास्थ्य कार्य शुरू हो गया। टिकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है। सूदरवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। कहा कि इसी का उदाहरण की आज मुड़ेरा में बेहतर भवन बनकर तैयार हुआ। बीमारियों के इलाज के साथ बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच की सुविधा अब गांव में मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस एचएससी को तीन बेड की जगह छह बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। ताकि मुड़ेरा,काबर सहित अन्य गांव को लाभ मिल सके। इस मौके पर बीडीओ बिपुल भारद्वाज,अस्पताल प्रभारी डॉ. नदीम अख्तर, हेल्थ मैनेजर मो.वसीम उद्दीन,हम नेता अजित कुमार,मुखिया निवास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.