मुजफ्फर नगर, मई 8 -- बुढ़ाना पुलिस के साथ दिन निकलते ही हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल बदमाश पर 25 मुकदमे पंजीकृत हैं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह विज्ञाना मार्ग पर हुई मुठभेड़ में बुढ़ाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश इरशाद उर्फ काला निवासी गांव अलीपुर अटेरना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक बिना नम्बर की बाइक, एक तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.