जहानाबाद, जून 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी 44 वर्षीय गणेश यादव की मृत्यु मृत मुहाने नदी में खाई में डूबने से हो गई। घटना शनिवार की है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गणेश यादव को शनिवार दिन में 11:30 बजे तक गांव में देखा गया था। उसके बाद से कहीं आता पता नहीं चल रहा था। खोजबीन के क्रम में पता नहीं चलने पर गांव से सटे पूरब मृत मोहने नदी के पास लोग जब पहुंचे तो किनारे में मृतक का गमछा और लाठी देखा गया। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर पानी में खोज बीन करने पर शव को शनिवार को लगभग दस बजे रात में बाहर निकाला गया। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई तथा मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को बरामद कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत मुहाने नदी में स्थित इस गहरी खाई में अब तक चार लोगों की मृत्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.