सिमडेगा, मई 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली को नशा मुक्त बनाने के लिए मोहल्ले के युवा सामने आए हैं। नागपुरी कलाकार सत्या महतो के पहल पर युवाओं ने बैठक कर मोहल्ले में इधर-उधर बैठकर शराब एवं नशा पान करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है। बताया गया कि सरना मंदिर रोड, शिशु विद्या मंदिर के बगल मैदान, शमशान घाट, डैम, सरकारी मैरेज हॉल, चैली टोंगरी के पास नशा पान किया जाता है। बैठक में नशा पान करने वाले लोगों को पड़कर सामाजिक दंड देने की बात कही गई। बैठक में मनीष महतो, अभिषेक सिंह, प्रकाश, विश्वनाथ, हेमंत, बबलू, रूपेश, सज्जू, रामबिलास आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.