बेगुसराय, जुलाई 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाने की विभिन्न पंचायतों में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी अखाड़े पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। अकीदतमंदों के द्वारा मुहर्रम के अवसर पर परंपरागत खेल तमाशा एवं ताजिया जुलूस निकाला गया। देवपुरा, सैदपुर, विष्णुपुर, वृंदावन, छतौना, नावकोठी, पहसारा, पीरनगर, रजाकपुर, मोहिउद्दीनपुर पीरनगर, शेखपुरा, समसा, खैरवन इत्यादि गांव में युवाओं ने खेल प्रदर्शन किया। विभिन्न करतब भी दिखाये। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस खेल में लाठी,बाना,बनेठी के खेल में हिस्सा लिया। ताजिया जुलूस को देखने के लिए दूरदराज से महिला, पुरुष एवं युवाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय, सीओ सूरज कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर आ...