चतरा, जुलाई 5 -- चतरा, प्रतिनिधि। पुलिस लाइन में बुधवार को मुहर्रम पर्व के मद्देनज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसडीपीओ संदीप सुमन व मेजर की उपस्थिति में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन वाहन व एंबुलेंस को भी शामिल किया गया था। ड्रिल में शामिल जवानों ने भीड़ से निपटने के लिए तथा मोहर्रम के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल के लिए सिविल ड्रेस में कुछ जवानों को हुड़दंगियों के रूप में प्रस्तुत किया गया। एक तरफ से नारेबाजी करते हुए हुड़दंगी हुड़दंग करते हुए आ रहे थे, दूसरी ओर तैनात पुलिस के जवान आशु गैस के गोले तथा अग्निशमन वाहन के द्वारा पानियों की बौछार कर हुड़दंगियों पर काबू पाया। हुड़दंग में घायल जवानों व हुड़दंगियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का भी पूर्वाभ्यास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.