बगहा, मई 29 -- नगर के मुहर्रम चौक पर रहने वाले लोगों और दुकानदारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां न तो गोलंबर भी नहीं है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। सर्किट हाउस, मीना बाजार, अंचल कार्यालय और कलेक्ट्रेट आने-जाने वाले लोग मुहर्रम चौक से गुजरते हैं। गोलंबर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जबकि मुहर्रम चौक शहर के सबसे व्यस्ततम चौक में से एक है। जिले के अधिकतर ऑफिस मुहर्रम चौक के अगल-बगल में स्थित है। इस चौराहे पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। आसपास की भी आधा दर्जन स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं। मुहर्रम चौक के बगल में वाणिज्य कर कार्यालय, केंद्रीय जीएसटी, कस्टम ऑफिस, बीएसएनएल, पोस्ट ऑफिस, जिला परिषद कार्यालय, मत्स्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, होमगार्ड ऑफिस, उप विकास आयुक्त का कार्यालय, पशुपालन विभाग, स्टेट बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.