रांची, जून 30 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी थाना परिसर में दो जुलाई को तीन बजे से मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चिकित्सक पदाधिकारी सहित प्रखंड के सभी गणमान्य शांति समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग एवं महत्वपूर्ण सुझावों के लिए बैठक में उपरोक्त सभी को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.