समस्तीपुर, जुलाई 3 -- समस्तीपुर। मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें एसडीओ दिलीप कुमार, एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ-2 विजय महतो, अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना अध्यक्ष, विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में ताजिया जुलूस एवं अन्य आयोजनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस निकालना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सभी ताजिया जुलूस संबंधित थाने से विधिवत अनुमति प्राप्त कर ही निकाले जा सकेंगे। यह भी बताया गया कि जुलूस की अनुमति उन्हीं शर्तों पर दी जाएगी, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.