बोकारो, जुलाई 5 -- मुहर्रम को लेकर जरीडीह प्रखंड के तुपकाडीह में शनिवार देर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज,बीडीओ सीमा कुमारी व थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो सहित पुलिस बल शामिल थे। इन्होंने मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। सीओ ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर किसी तरह का अफवाह जनक पोस्ट करने से परहेज करें। थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो ने कहा मुहर्रम का त्योहार क्षेत्र में मनाया जाना है, जिसको लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं।अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.