गढ़वा, जुलाई 3 -- गढ़वा। मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र में शांति, सौहार्द व विधि-व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संस्था की धारा 126 के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों के 391 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सभी थाना प्रभारियों की अनुशंसा के आधार पर एहतियात के तौर पर की गई है ताकि किसी भी संभावित अराजक स्थिति से पहले ही निपटा जा सके। प्रशासन की प्राथमिकता है कि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो। एसडीएम ने बताया कि अराजक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य पर्व त्यौहार के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखना है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.