रामगढ़, जून 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर भदानीनगर में इस्लाम धर्मावलंबियों की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इसमें विभिन्न तीन गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इसमें लपंगा बस्ती स्थित मेला मैदान में ताजिया मिलान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही, मुहर्रम के अवसर पर शांतिपूर्वक जुलूस निकालने का भी सामूहिक निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। कहा गया कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और इंसानियत की मिसाल है, जिसे हर साल सम्मानपूर्वक मनाया जाता है। बैठक में प्रमुख रूप से आजाद अंसारी, जिलानी अंसारी, रईश आलम, नईश आलम, मुकरमन रसूल, शेरशाह आलम, नूर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.