रामपुर, जून 23 -- केमरी। थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अरुण कुमार ने ताजियेदारों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। मुहर्रम को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। एसडीएम ने कहा कि यदि कोई नियमों की अनदेखी करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ राजवीर सिंह परिहार ने आश्वासन दिया कि यदि ताजियेदारों को कोई समस्या होती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन समस्या के समाधान के लिए तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इस अवसर पर तहसीलदार शिव कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, अंसार अहमद, सलीम अहमद, परवेज अली, शकील अहमद अंसारी, शारिक परवेज, राजेंद्र राठौर, सरजीत सिंह , हाजी पुत्तन अली, अफसर अली सिद्दीकी आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.