पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर। हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल कायम करते हुए मेदिनीनगर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के लोगों ने रविवार को थाना परिसर में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल मेदिनीनगर अध्यक्ष सहित महावीर नवयुवक दल जेनरल कमेटी के सभी लोगों को फूल माला एवं मोमॅटो देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मोहर्रम कमेटी जेनरल के सदर जिशान खान ने किया। मुर्हरम इंतेजामिया कमिटी के द्वारा महाबीर नवयूवक जेनरल दल के अध्यक्ष जुगल किशोर चंद्रवंशी को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में एसपी रिष्मा रमेशन, नगर आयूक्त जावेद हुसैन, एसडीएम सुलोचना मीणा, डीडीसी शब्बीर अहमद, सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा , शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद , राजेंद्र सिन्हा, दीपू चौरसिया आदि को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.