मऊ, मार्च 13 -- मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अबतक न तो रेलवे विभाग और न ही राज्य सरकार ने इस ओर कोई ठोस कदम उठाया है। क्षेत्र के नागरिकों और समाजसेवियों को आवागमन को आसान बनाने के लिए आरओबी की दरकार है। 24 घंटे में 20 से अधिक बार फाटक बंद होने से कस्बे की रफ्तार थम जाती है। वहीं, लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। घुमावदार सड़क होने से आए दिन रेलवे की रेलिंग में टकराकर दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा देते हैं। बावजूद इस ओर अबतक किसी भी प्रकार की सार्थक पहल नहीं हो पाई है। मऊ-इंदारा रेल मार्ग पर इंदारा रेलवे स्टेशन के समीप रेल ऊपरगामी पुल की मंजूरी मिलने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.