सासाराम, फरवरी 22 -- शिवसागर ,एक संवाददाता। मुहम्मदपुर गांव में शनिवार को विराग दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। वार्षिक दंगल शेरगढ़ चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे महिला और पुरुष जमकर जोर आजमाईस किए। कई राज्य के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता जमुना सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर में से एक दंगल भी है। जिसको संभालकर रखने की कवायद की जा रही है। मौके पर चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान, जिप सदस्य सुप्रिया रानी, मंगल राम, भूरा सिंह यादव, रामपुर प्रमुख विजय शर्मा, चेनारी जिप सदस्य धनंजय मिश्रा, कन्हैया राम, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ओमजीत पहलवान के अलावा कई मुख्य अतिथि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.