प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- Saurabh Murder Case: मुस्कान और सौरभ के घर जांच के लिए मंगलवार शाम पहुंची फोरेंसिक टीम को खून से सना हुआ सूटकेस मिला है। माना जा रहा है पहले सौरभ का सिर और हाथ काटकर सूटकेस में रखा था। हैंडल टूटने और सूटकेस ठीक से बंद नहीं होने के कारण इन अवशेष को बाद में बैग में रखा गया। इस घर में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल द्वारा सौरभ के साथ की गई हैवानियत की जो कहानी अब तक सामने आई है उसके निशान बेडरूम से बाथरूम तक मिले। सौरभ की लाश 18 मार्च को ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर स्थित आवास से बरामद की गई थी। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया गया था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया, बाद में मकान सील कर दिया गया था। बावजूद इसके मकान में कुछ बाहरी लोगों का प्रवेश साजिश के तहत कराया गया। मंगलवार शाम एएसपी अंतरिक्ष जैन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.