बिजनौर, फरवरी 13 -- क्षेत्र के गांव रतनगढ़ व फीना से निकली सम्भल जनपद की बुर्कानशी महिला कांवड़िया का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शुक्रवार की अपराह्न संभल क्षेत्र के गांव निवासी तमन्ना मालिक अपने पति अमन त्यागी के साथ कांवड़ लेकर निकलने पर गांव रतनगढ़ व फीना में स्वागत किया गया। बुरका पहनकर सम्भल के क्षेमनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के संकल्प को बताते हुए महिला ने कहा कि हरिद्वार से कांवड़ लाकर संभल जल चढ़ाने का उसने पहले ही संकल्प लिया था। उसको पूरा करने के लिए वह अपने पति अमन के साथ कांवड़ लेकर निकली हैं। तमन्ना को देखने वालों की भीड़ ने महिला कांवडती का जयकारों व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा पुलिस भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...