पटना, मार्च 24 -- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया है कि रविवार को मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में हर तबके के रोजेदारों का इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने का स्पष्ट मतलब है कि मुस्लिम समुदाय में नीतीश कुमार की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने सोमवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस अकीदत के साथ लोगों ने वहां नमाज अदा की एवं आम-अवाम के लिए दुआएं मांगी, वह अहम था। उनकी जबरदस्त उपस्थिति का पैगाम था कि वे किसी सियासी दल के गुलाम नहीं हैं। उनके लिए जो काम करता है, वे उसी को पसंद करते हैं। दूसरी तरफ, दीनी इदारों के सियासी इस्तेमाल को भी बिहार के मुसलमानों ने खारिज कर दिया। इस्लाम को कोई दल हड़प नहीं सकता और धार्मिक नेताओं का सियासत में दखल उन्हें मंजूर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.