संभल, फरवरी 4 -- शब ए बारात पर्व मंगलवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और घरों में पूरी रात लोग इबादत में लगे रहे। साथ ही अपने गुनाहों से तौबा की। वहीं कब्रिस्तानों पर भी पहुंकर अपने बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं की। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इससे मस्जिद और कब्रिस्तान गुलजार रहे। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल बनी रही। चन्दौसी में शबे बरात त्यौहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारियों में जुटे रहे। मस्जिदों और जारई गेट के कब्रिस्तान की साफ-सफाई और रौशनी आदि की व्यवस्था के अलावा सजावट में लोग लगे रहे। घरों में भी महिलाएं साफ-सफाई करने के बाद विभिन्न पकवान बनाने में लगी रही। शाम होते ही मस्जिदों में लोग इबादत के लिए पहुंचने लगे। पूरी रात लोग इबादत और कुरान करने के साथ ही अपने गुनाहों की माफी मांगने म...