जमुई, मार्च 3 -- जमुई, निज संवाददाता रमजान के पाक महीने की शुरूआत हो चुकी है और पहले रोजे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बाजारों में भी रमजान की रौनक छाई रही। सेंवई, खजूर और फलों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने भी रोजा रखकर इस पाक महीने में अपनी भागीदारी दिखाई। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ : रमजान के पहले दिन मस्जिदों में भी नमाजियों की काफी भीड़ रही। हर नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अल्लाह की इबादत की। सुबह सेहरी के समय भी मस्जिदों में लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। बाजारोंं में रौनक : रमजान के महीने में बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। सेंवई, खजूर और फलों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इफ्तार के लिए तरह-तरह के पकवानों की भी खूब बिक्री हुई। बच्चों ने भी रखा रोजा : रमजान के इस पाक मही...