कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा संवाददाता। विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का स्वागत करते हुए कहा है कि यह मुस्लिम समाज के गरीब और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने वाला विधेयक है। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर विधायक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर गलत सूचना और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ये कानून मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का इरादा नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का जो दल विरोध कर रहे हैं, वह मुस्लिम समाज की महिलाओं की प्रगति और विकास को नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को भू- माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना जरूरी है। लेकिन कुछ लोग इसे गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.