पलामू, नवम्बर 6 -- मेदिनीनगर। मेदिनीनगर नगरनिगम के पहाड़ी मोहल्ले में विगत 27 वर्षों से संचालित प्रस्तावित उर्दू बालिका विद्यालय एवं कल्याणकारी योजनाओं का राज्य सरकार से अनुशंसा करने हेतु मुस्लिम समाज कर्तव्य विकास अधिकार मंच ने उप विकास आयुक्त पलामू को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उर्दू विद्यालय सहित मोहल्ले एवं समाज की विभिन्न मांगों का उल्लेख है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उन्होंने उपायुक्त एवं वरीय अधिकारियों को भी भेजा है। मौके पर मोहम्मद फखरुद्दीन साह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.