एक संवाददाता, मार्च 15 -- बिहार के शिक्षा विभाग ने रमजान के महीने में मुस्लिम शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने मुस्लिम टीचर के स्कूल आने-जाने और कर्मियों के कार्यालय की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके तहत, मुस्लिम शिक्षकों को एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी मिल सकेगी। वहीं, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मुस्लिम कर्मचारी एक घंटा पहले दफ्तर आकर, निर्धारित समय से एक घंटा पहले जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारी, पदाधिकारी, शिक्षक एक घंटा पूर्व कार्यालय आ सकते हैं और एक घंटा पहले घर जा सकते हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कर्मी और शिक्षक रमजान के दौरान रोजा रखते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में 1370...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.