लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा ने अपने सभासदों व अन्य मतदाताओं में खासकर मुस्लिम समुदाय व पीडीए के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से काटे जाने के मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। सपा ने भाजपा पर साजिश के तहत सपा समर्थक वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का कहना है कि फर्रुखाबाद में निर्वाचित वर्तमान दो सभासदों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से काटने के लिए फार्म-7 भर कर जमा किया गया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ऐसा करने वालों तथा फार्म के आवेदकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा कर उनकी गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आजमगढ़, बदायूं, गाजियाबाद, संतकबीरनगर, मथुरा, पीलीभीत, मिरजापुर, गाजीपुर, रायबरेली, मऊ, सोनभद्र सहित अन्य जिलों व व...