नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्ष पूरे होने पर संसद में सोमवार को हुई विशेष चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। करीब एक घंटे के संबोधन में प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू, जिन्ना और आपातकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित नेहरू ने जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम के टुकड़े किए और एक दिन कांग्रेस को देश के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि वंदे मातरम को जब 50 वर्ष हुए तब देश गुलामी में जीने को मजबूर था और जब 100 वर्ष हुए तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी का 1975 में लिखा वंदे मातरम देश की ऊर्जा और आजादी का नारा बन रहा था, तब कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.