सहारनपुर, दिसम्बर 1 -- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक राव मुशर्रफ पुंडीर ने भोपाल में जमीयत अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि मदनी ने अपने बयान में जिहाद का इस्तेमाल कर देश के मुसलमानों को उकसाने और भड़काने का प्रयास किया है। मीडिया में जारी बयान में राव मुशर्रफ ने कहा कि मौलाना महमूद मदनी का बयान देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए खरतरनाक ही नहीं बल्कि मुस्लिम समाज की छवि खराब करने वाला है। इस्लाम मजहब नफरत फैलाने, उकसा कर दंगा कराने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने दो टूक कहा कि उलेमा का काम उम्मत को जोड़ने का है तोड़ने का नहीं। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों ने कभी कभी कट्टरपंथ का समर्थन नहीं किया। देश का मुसलमान संविधान की गरिमा, भारत माता का सम्मान और हिंदू-मुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.