देहरादून, फरवरी 13 -- कारगी में हुई बैठक, डीएनए और संस्कृति से हम सब एक फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तराखंड ने कारगी विजिलेंस ऑफिस के पास स्थित कार्यालय में बैठक कर 'वंदे मातरम' का पुरजोर समर्थन किया। मंच की क्षेत्रीय संयोजिका सीमा जावेद ने कहा कि इस्लाम में मां के कदमों में जन्नत बताई गई है, इसलिए जो धरती हमें पालती है, वह भी मां समान है। कहा कि हम भारतीय मुसलमान हैं और हमें वंदे मातरम कहने में फक्र है। हम संस्कृति और डीएनए से एक हैं, कुछ कट्टरवादी सोच के लोग समाज को बांट नहीं सकते। हम मोहम्मद साहब के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। बैठक में अफसाना, अकबरी, तहसीन खान, हमीदा, रमजान अली और मुस्तकीम अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...