फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के ग्राम फतेहपुर में धर्म और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां पर भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया। खास बात यह रही कि इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम समाज के मुन्ने ख़ाँ ने कराया है। कथा स्थल पर सुंदर झांकी सजाई गई और पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कथा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। धर्म, एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया। मुन्ने ख़ाँ ने कहा कि धर्म का उद्देश्य मानवता है, न कि भेदभाव। भागवत कथा सभी को प्रेम, करुणा और एकता का मार्ग दिखाती है। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, सत्य और सेवा का संदेश दिया। कथा का समापन हवन और प्रसाद वितरण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.