समस्तीपुर, मार्च 8 -- सिंघिया। पाक महीने रमजान का पहला जुमा का नमाज अदा किया गया। प्रखंड व नगर पंचायत के सभी मस्जिदों में सुबह से ही चहल-पहल रही। खासकर सिंघिया नगर पंचायत, बहदुरा गांव, बसौली, भरीहार, बस्तीपट्टी, इस्लामपुर गांवों के मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां जुमे की विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। मौके पर बहदुरा गांव में रोजेदार शेख मो. शोएब, मो. बबलू, मो. शाहिद, मो. एहसान सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.