गढ़वा, सितम्बर 21 -- धुरकी, प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के कानपुर की घटना के विरोध में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। यह जुलूस खाला गांव से शुरू हुआ। उसके बाद धुरकी मदरसा, कर्पूरी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय के गेट पर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर नारे लगाए। जुलूस का नेतृत्व कर रहे मुफ्ती रौशन रजा मिस्बाही अजहरी ने कानपुर की घटना को मुसलमानों के खिलाफ साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वे अल्लाह और उनके रसूल से दिलोजान से मुहब्बत करते हैं। गिरफ्तारी की धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं है। किसी भी हालत में नबी की मुहब्बत से समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को पैगम्बर साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर मुहम्मद का बोर्ड लगाया गया था। उसी के खिलाफ पुलिस ने वहां मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.