नई दिल्ली, फरवरी 17 -- तेलंगाना सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को विशेष छूट देने का फैसला लिया है। मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार, राज्य में कार्यरत सभी मुस्लिम कर्मचारी, शिक्षक, अनुबंधित और आउटसोर्सिंग स्टाफ, बोर्डों, निगमों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत लोग रमजान के दौरान अपने कार्यालय या स्कूल से शाम 4 बजे छोड़ सकते हैं। यह छूट सामान्य कार्य समय से एक घंटा पहले की है, ताकि वे उपवास तोड़ने और नमाज अदा करने जैसी धार्मिक प्रथाओं को आसानी से पूरा कर सकें। यह आदेश 19 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, सेवा की आवश्यकताओं या आपातकालीन स्थितियों में कर्मचारियों को निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी पर रहना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- चर्चित ...