नई दिल्ली, जून 9 -- Justice Shekhar Yadav: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ इस साल शुरू की जानी वाली आंतरिक जांच की प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि मुस्लिमों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और 'देश को बहुसंख्यकों के हिसाब से ही चलना चाहिए', जैसे बयान देकर विवादों में घिरे जस्टिस शेखर यादव की जांच को लेकर राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राज्यसभा इस मामले पर जांच करने के लिए विशेष अधिकार रखता है। बता दें कि जस्टिस शेखर यादव ने बीते साल दिसंबर में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में मुस्लिमों पर विवादित बयान दिया था। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट शेखर कुमार यादव के विवादास्पद भाषण की इन-हाउस जांच शुरू करने की तैयारी कर रहा था। मामले से परिचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.