पीलीभीत, मार्च 26 -- पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनवायरमेंट वॉरियर्स अभियान के तहत इंटर-स्कूल क्विज और डिबेट प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च को मुस्तफाबाद में होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन माँ पीताम्बर ट्रस्ट तथा अम्बालिका वेलफेयर फाउंडेशन और एनवायार्न्मेंट वारियर्स संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 10 स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। क्विज और डिबेट के प्रमुख विषयों में वनों का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, तराई के रिज़र्व फॉरेस्ट की विशेषताएं और वहां पाए जाने वाले वन्यजीव एवं वनस्पतियों की विशेषताए शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, विशिष्ट अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह रहेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.