मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में मिश्रित आबादी के बीच ईदगाह के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने गांव के छह लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया। गांव मुस्तफाबाद में मिश्रित आबादी के बीच गुपचुप तरीके से ईदगाह का निर्माण कार्य किया जा रहा था। सोमवार रात खाली प्लाट पर भराव कर ईदगाह की नींव रखी गई थी। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। उनका कहना था कि बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जानकारी मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हिन्दू पक्ष के लोगों ने बताया कि यहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। गोपनीय तरीके से ईदगाह का निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.