शामली, जुलाई 21 -- यमुना नदी में डूब रहे कांवड़िए सार्थक की मुस्तकीम गोताखोर द्वारा जान बचाई गई। गंगाजल लेकर आने वाले अधिकतर शिवभक्त कांवड़िए हरियाणा में प्रवेश करने से पूर्व यमुना नदी में स्नान कर रहे हैं। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे यमुना ब्रिज के निकट कांवड़िए स्नान कर रहे थे, तभी बैरिकेडिंग से बाहर जाने पर हरियाणा के रोहतक निवासी सार्थक डूबने लगा, जिस पर यमुना घाट पर तैनात प्राइवेट गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी और कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बता दें कि पिछले दो दिनों में भी दो शिवभक्त कांवड़ियों की जान बचाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...