बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया। जिसका उदघाटन सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने किया। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद थे। शिविर के आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने सहयोग किया। इस मौके पर हॉस्पिटल के वरीय निदेशक डॉ सुबोध चंद्र मुंशी, डॉ शाहनवाज अनवर व डॉ मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे। शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन में हॉस्पिटल की उप चिकित्सा अधीक्षक वंदना सहाय व उत्तम खवास का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.