मेरठ, दिसम्बर 9 -- मुस्कान और साहिल ने मिलकर ब्रह्मपुरी के जिस मकान में सौरभ की बेरहमी से हत्या की, उस मकान को कोई किराये पर लेने को तैयार नहीं है। मकान पर ताला लगा है। मकान मालिक ने इसे बेचने का प्रयास किया, लेकिन कोई ग्राहक मकान खरीदने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, मुस्कान के परिजन अपना मकान बेचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन रही। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में ओमपाल सिंह का मकान है, जिसमें सौरभ पत्नी मुस्कान और बेटी पीहू के साथ रहते थे। मकान में तीन मार्च की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। बाथरूम में लाश ले जाकर टुकड़े किए और नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया। 18 मार्च को मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी करते हुए लाश को बरामद किया गया। 15 दिन मकान में नीले ड्रम के अंदर सौरभ की लाश बंद रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.