कन्नौज, नवम्बर 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित साईं मीर कालेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान कठेरिया को मिस फ्रेशर व बी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र शरद कटियार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। सौ शैय्या अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ.कमल वर्मा, लॉ कालेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार बघेल, जीडी गोयनिका पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ.जैकप सब्सटीन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत संगीत नाटक और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया गया। सोलो डांस में साक्षी, यश गुप्ता, डूईट डांस में अनुराग एवं हर्षवर्धन, ग्रुप डांस में अभिनव और उनकी टीम, ड्रामा में नेताजी और उनकी ट...