कौशाम्बी, जून 10 -- चायल तहसील क्षेत्र के सैय्यद सरांवा स्थित मुस्कान चौराहे पर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को व्यापारियों ने आने-जाने वाले राहगीरों को शर्बत पिलाते हुए गर्मी से राहत देने दिया। इस दौरान छोला चावल का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। भीषण गर्मी में शर्बत व पानी पीकर प्यास बुझाते हुए राहगीरों ने व्यापारियों के नेक कार्य की सराहना किया। शर्बत व प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सैय्यद सरांवा गांव के राजू केसरवानी, संजय केसरवानी, आशीष केसरवानी, विवेक केसरवानी, रितेश केसरवानी, अमन केसरवानी, लकी केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.